कसावु केरल की पारंपरिक साड़ी है, जिसे सूती धागों से बुना जाता है. ये ज्यादातर वाइट या फिर ऑफ वाइट कलर में होती है, जिसमें गोल्डन और सिल्वर जरी का काम होता है. आप भी कॉटन फैब्रिक की कोई हैंड वुवन साड़ी वियर कर रही हैं तो कंगना रनौत की तरह बिना सेफ्टी पिन के सिंपल तरीके से पल्लू को ड्रेप कर सकती हैं जो आपको विंटेज लुक देने में मदद करेगा. कॉटन का फैब्रिक एक ही जगह पर टिका रहता है तो आपको बिना सेफ्टी पिन के भी कोई दिक्कत नहीं होगी. लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में लाइट वेट गोल्डन ज्वेलरी कैरी की जा सकती है.